चंडीगढ़ के कालेजों के लिए इस दिन होगा B.Ed. एंट्रैंस टैस्ट

Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:44 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से चंडीगढ़ के कालेजों के लिए बी.एड. एंट्रैंस टैस्ट 14 जुलाई होगा। एंट्रैंस में 799 उम्मीदवार एग्जाम देंगे। बी.एड की 270 सीटें हैं। उम्मीदवारों के रोल नंबर 11 जुलाई को इशू किए जाएंगे। टैस्ट के लिए एग्जामिनेशन सैंटर पी.यू. में ही बनाए जाएंगे। 

एंटरैंस टैस्ट में बैठने के लिए स्टूडैंट्स 11 व 12 जुलाई तक लेट फीस के साथ पी.यू के कंप्यूटर सैंटर पर आवेदन कर सकते हैं। बी.एड. से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ‘bed.p.u.chd.ac.in’ पर लॉग इन कर सकते हैं। 

हिंदी और न्यूक्लियर मैडिसन में काऊंसलिंग :
: पी.यू. के हिंदी विभाग में एम.ए. हिंदी व इंगिलश टू हिंदी ट्रांसलेशन डिप्लोमा 2018-19 के लिए काऊंसलिंग 23 जुलाई को होगी।

 कोर्स
डिप्लोमाइन ट्रांसलेशन     19 जुलाई
एम.ए. हिंदी                     23 जुलाई

एम.एस.सी. न्यूक्लियर मैडिसिन के लिए साक्षात्कार :
पी.यू. मेें एम.एस.सी. न्यूकिलर मैडिसिन के लिए साक्षत्कार 24 जुलाई को लिया जाएगा। यह साक्षात्कार सैंटर फॉर न्यूक्लियर मैंिडसिंस, ब्लॉक 4 साऊथ कैंपस सैक्टर-25 में होगा। 

एम.एस.सी. ह्यूमन जिनोमिक्स की काऊंसलिंग 23 को :
एम.एस.सी. ह्यूमन जिनोमिक्स पहले सैमेस्टर के लिए काऊंसलिंग 23 जुलाई को होगी। यह काऊंसलिंग सुबह नैशनल सैंटर फॉर ह्यूमन जीनोम स्टडीज एंड रिसर्च में होगी। विभाग में स्टूडैंट्स को सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचना होगा। ओरिजनल सर्टिफिकेट के साथ स्टूडैंट्स विभाग में आना होगा।

Punjab Kesari

Advertising