11वीं में दाखिला: आज अपलोड होगी मैरिट लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 11:03 AM (IST)

चंंडीगढ़ (रोहिला): 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए पहली काऊंसलिंग पूरी होने के बाद फाइनल मैरिट लिस्ट 29 जून सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग की वैबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद सभी स्टूडैंट 2 व 3 जुलाई को अलॉट किए गए स्कूलों में फीस जमा करवाएंगे। 

 

फिर 4 जुलाई से क्लासिज शुरू हो जाएंगी। इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स की संख्या कम है। पिछले वर्ष 11वीं में एडमिशन लेने के लिए 17000 स्टूडैंट्स ने अप्लाई किया था। वहीं इस बार यह आंकड़ा 15000 है। 

 


टॉप 10 स्कूलों में एडमिशन लेने की चाह
11वीं में एडमिशन के लिए स्ट्रीम के साथ साथ शहर के टॉप 10 सरकारी स्कूलों में गिने जाने वाले स्कूलों में भी एडमिशन लेने की मारामारी लगी है। 
ये हैं टॉप टैन सरकारी स्कूल
जी.एम.एस.एस.एस.- मनीमाजरा कॉम्पलैक्स
जी.एम.एस.एस.एस.-16
जी.एम.एस.एस.एस.-19
जी.एम.एस.एस.एस.-35
जी.एम.एस.एस.एस.-32
जी.एम.एस.एस.एस.-37 बी
जी.एम.एस.एस.एस.-40
जी.एम.एस.एस.एस.-22
जी.एम.एस.एस.एस.-46
जी.एम.एस.एस.एस.-18


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News