सैक्टर-7 की मार्कीट में अतिक्रमण जारी, लोग परेशान

Monday, Mar 25, 2019 - 01:08 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-7 मार्कीट में एनक्रोचमैंट बढ़ती जा रही है। माकीट में मीट और मछली की दुकानें सरेआम लगना शुरू हो गई हैं। इससे सैक्टर का वातावरण खराब हो रहा है। नगर सुधार सभा पंचकूला के चेयरमैन तरसेम गर्ग का कहना है कि सैंकड़ों बार एनक्रोचमैंट हटाने के बारे में हुडा प्रशसन व नगर निगम के आगे दुखड़ा रोया मगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। 

मगर हुडा बिना परमिशन के स्थायी बूथ लगवा रहा है। रेहड़ी के आगे अगर कोई गलती से व्हीकल खड़ा कर देता है तो रेहड़ी वाले झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। वहीं स्थानीय नागरिक संजीव कुमार का कहना है कि कोठी और गली में फड़ी वाले रात सामान रख जाते हैं। जिससे परेशानी होती है। सैक्टर के आर.के. मित्तल का कहना है कि इन रेहडिय़ों की वजह से जाम की स्थिती रहती है। 

Priyanka rana

Advertising