शाम होते ही सड़क किनारे सज जाती हैं रेहड़ी-फड़ी

Wednesday, Jan 16, 2019 - 11:39 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर को अतिक्रमण फ्री करने का अभियान पिछले माह से चलाया हुआ है। इस दौरान अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को हटाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सैक्टर 7, 8, 9, 10, 14, 15, 19, 20, 21, एम.डी.सी. के क्षेत्रों में एच.एस.वी.पी. के अतिक्रमण दस्ते अभियान चलाया था। 

इस दौरान शहर की कई मार्कीट्स की पार्किंग, बरामदों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को हटाया गया था और सामान भी जब्त किया गया। लेकिन अब फिर से इन मार्कीट्स में अवैध रेहड़ी-फड़ी लगने शुरू हो गई हैं। कई मार्कीट्स में रेहड़ी शाम के समय भी लगती है। दिन के समय गायब होते हैं। 

शहर के सभी सैक्टर्स की मार्केट्स की दुकानों के सामने, पाॢकंग क्षेत्र व मार्केट की सामने की सड़क की फुटपाथ पर रेहड़ी व फड़ी वालों का कब्जा है। यही नहीं मार्कीट्स के अलावा गोल चक्कर के नजदीक के फुटपाथों और स्लिप रोडों पर रेहड़ी फड़ी वालों ने कब्जा किया हुआ है। 

Priyanka rana

Advertising