CHB ने रामदरबार में पांच मकानों से गिराया अवैध निर्माण

Saturday, Nov 23, 2019 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड की शहर भर में बिना परमिशन निर्माण के खिलाफ ड्राइव जारी है। बोर्ड ने शुक्रवार को राम दरबार में अवैध निर्माण के खिलाफ  कार्रवाई की। बोर्ड की इस कार्रवाई से लोगों में काफी रोष भी देखने को मिला, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। इस दौरान इन्फोर्समैंट टीम ने पांच मकानों से अवैध निर्माण गिरा दिया।

इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि राम दरबार में उन्होंने लोगों को हाल ही में नोटिस जारी किया था और इन्हें निर्माण हटाने के निर्देश जारी किए थे लेकिन बावजूद इसके इन लोगों ने निर्माण नहीं हटाया। इसके चलते ही उन्होंने ही ये कार्रवाई की। 

उन्होंने बताया कि यहां यहां मौके पर जाकर कई अलॉटियों को चालान भी जारी किया गया है, जिनके खिलाफ आगे जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी फ्रैश कंस्ट्रक्शन होती है, वह तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। 

खर्च भी अलॉटियों से ही वसूला जाता है : 
बोर्ड की तरफ से बिना परमिशन कंस्ट्रक्शन करने पर नोटिस जारी किया जाता है और कंस्ट्रक्शन रोकने और वायलेशन हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर तीन दिन के अंदर कंस्ट्रक्शन रोककर वायलेशन नहीं हटाई जाती तो बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाती है। बोर्ड द्वारा ड्राइव पर आया खर्च भी अलॉटियों से ही वसूला जाता है।

Priyanka rana

Advertising