खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, तीन लाख रुपए और गहने चोरी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 11:42 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : चोरों ने सैक्टर-45 स्थित मकान का ताला तोड़कर तीन लाख कैश, सोने के गहने और कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय मकान मालिक मोहाली स्थित आफिस गए हुए थे। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 

सैक्टर-45 निवासी ललित भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह मोहाली स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में नौकरी करते हैं। 16 जून को वह मकान को ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। शाम को जब वह घर पहुंचे तो मकान का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। 

 

कमरों के अंदर सामान बिखरा था। अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने तीन लाख कैश, ए.टी.एम. कार्ड और ज्वैलरी चोरी कर ली थी। सी.एफ.एस.एल. टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से चोरों के फिंगर प्रिंट जब्त किए। सैक्टर-34 थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News