सर्व कर्मचारी संघ की अगुवाई में भर्ती रद्द करने के खिलाफ भरी हुंकार

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 08:34 PM (IST)

चंडीगढ़  (पांडेय): सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और टी.जी.टी. पी.जी.टी. भर्ती को रद्द करने के खिलाफ और पुरानी पैंशन, डी.ए. व एल.टी.सी. बहाली, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, कर्मियों की बहाली आदि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने डी.सी. कार्यालयों पर प्रदर्शन किए।

 


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा और महासचिव सतीश सेठी ने आल इंडिया स्टेट गवर्नमैंट इम्पलाइज फैडरेशन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनों की सफलता का दावा किया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि मार्च अंत तक मांगों का समाधान नहीं किया तो अप्रैल माह में कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपे गए।

प्रदर्शनों में किसान आंदोलन और 27 फरवरी को किसान मजदूर एकता दिवस का पुरजोर समर्थन किया। 
लांबा ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगाई हुई है। उन्होंने केरल सरकार की तर्ज पर कर्मियों व पैंशनर्स के डी.ए. बहाली की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों की एक्सग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई शर्तों को हटाने, टी.जी.टी. अंग्रेजी व पी.जी.टी. संस्कृत की रद्द भर्ती को बहाल करने, 10 की बजाय 5 साल में पे रिवीजन, 5-9-14 साल के बाद ए.सी.पी. का लाभ देने, छठे व सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, लेबर कोड्स, बिजली संशोधन बिल 2021 व नैशनल एजूकेशन पॉलिसी को वापस लेने आदि मांगों का समाधान करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News