कंटेनमैंट जोन में माफ़ हो सकता है बिजली और पानी बिल

Tuesday, Jun 09, 2020 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन) : एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि बापूधाम के लोगों को अब नौकरी पर रखा जाए, उनसे किसी तरह का भेदभाव न किया जाए | जिन पॉकेट्स को खोला गया है वहां रहने वाले लोगों की चिकित्सक जांच की गई है और उन्हें काम पर रखने में कोई डर नहीं है। क्लीन पॉकेट्स के सभी लोग स्वस्थ हैं। प्रशासक बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यह चर्चा हुई।

 

वॉर रूम की बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शहर में कंटेनमैंट जोन रहे इलाकों के घरों की बिजली व पानी के बिल को माफ करने पर चंडीगढ़ प्रशासन विचार कर रहा है। इन इलाकों में रहने वाले लोग कई दिन से घरों में कैद रहे हैं। ऐसे में इन्हें राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

 

पड़ोसी राज्यों से कम गंभीर मरीजों का क्रम नहीं रुक रहा
पी.जी.आई. डायरैटर प्रो. जगत राम ने बताया कि बार-बार आग्रह के बावजूद पड़ोसी राज्यों से कम गंभीर मरीज भी पी.जी.आई. पहुंच रहे हैं, जिनमें से कुछ कोरोना पॉजीटिव भी निकले हैं। इसके बाद प्रशासक ने एडवाइजर मनोज परिदा को आदेश दिए कि वह पड़ोसी राज्यों से बात करें, ताकि आगे ऐसी समस्या न आए। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि घरेलू उड़ानों से शहर में 200 लोग पहुंचे हैं, जिन्हें सेल्फ-मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है। 

pooja verma

Advertising