अढ़ाई महीने के बिजली शुल्क पर सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को 25% छूट

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन) : कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन के कामों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जून तक अढ़ाई महीने के लिए निर्धारित बिजली शुल्क का 25 प्रतिशत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए माफ कर दिया जाए। सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि जैसा कि भारत सरकार ने तय किया है कि शहर के सभी शॉपिंग  मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टॉरैंट्स 8 जून से खुलेंगे। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।

ओ.पी.डी. सेवाओं को बढ़ाना होगा :
प्रशासक ने तीन चिकित्सा संस्थानों में कोविड रोगियों के प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि पी.जी. आई. डॉक्टरों ने दो वरिष्ठ नागरिकों का इलाज किया जो कोरोना से प्रभावित थे। 

प्रशासक ने कहा कि सभी चिकित्सा संस्थानों को धीरे-धीरे अपनी ओ.पी.डी. सेवाओं को बढ़ाना होगा ताकि चिकित्सा सेवाओं में सामान्य स्थिति बहाल हो सके। प्रशासक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि पड़ोसी राज्यों को बिना पूर्व कोविड परीक्षण के मरीजों को चंडीगढ़ न भेजने की सूचना दें।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य :
निगम कमिश्नर के.के. यादव ने बताया कि सभी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य है। नाई की दुकानों से उत्पन्न कचरे को निपटाने के लिए विशेष देखभाल की जाती है। विभिन्न दुकानों के कर्मचारियों को उनके परिसर की सफाई के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News