‘कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद बुजुर्ग की मौत, ट्राईसिटी में 638 केस’

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 11:23 PM (IST)

पिंजौर (रावत): पिंजौर के सरकारी अर्बन पॉलीक्लीनिक सैंटर में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग जय इंद्र सिंह (71) को पंचकूला सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना थाना पिंजौर को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 

 


वैक्सीन लगते ही छाने लगी बेहोशी
मृतक जय इंद्र सिंह की पत्नी मॉडल टाऊन पिंजौर निवासी तुलसी देवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने पति के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के लिए पिंजौर के सरकारी अर्बन पॉलीक्लीनिक सैंटर आई थी। साढ़े 10 बजे उन दोनों को वैक्सीन लगी। तुलसी देवी तो ठीक रही मगर उनके पति जय इंद्र की तबीयत बिगडऩे लगी। उन्हें बेहोशी आने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पंचकूला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पॉलीक्लीनिक के एस.एम.ओ. राजेश ख्यालिया ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को शायद पहले से कई बीमारियां रही होंगी, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 


चंडीगढ़ 19 मार्च (पाल ): लगातार तीसरे दिन चंडीगढ़ में 200 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। शुक्रवार को 214 लोगों में वायरस पाया गया है। ट्राईसिटी में कुल 638 मरीज मिले।  चंडीगढ़ के मरीजों में 131 पुरुष और 83 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 13, सैक्टर-41 से 10, सैक्टर-35 से 12 केस आए। मोहाली में 258 नए केस मिले।

वहीं, 62 मरीज डिस्चार्ज हुए। पंचकूला में 166 केस मिले। शुक्रवार को सैक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे में एक साथ 19 कर्मचारी पॉजीटिव पाए गए। निगम की टीम ने कैफे को सैनीटाइज कर 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।

अब कुल मरीजों की संख्या 24017 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1754 लोगों की टैस्ंिटग हुई है। अभी 141 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 82 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1597 हो गई है। पॉजीटिव मरीजों के साथ ही एक की मौत भी हुई है। मरीज सैक्टर-41 की 75 साल की महिला थी। महिला को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। मोहाली के आई.वी.वाई. में मरीज की मौत हुई। अभी तक शहर में 360 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News