ए.सी. की आठ कॉपर वायर चोरी, मामला दर्ज

Friday, Dec 25, 2020 - 09:50 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : सैक्टर-34 स्थित कम्पीटैंट फाइनमेन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की छत से चोरों ने आठ ए.सी. की कॉपर पाइप चोरी कर ली। बलटाना निवासी रंजीत सिंह की शिकायत पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामला दर्ज कर लिया।

 

पुलिस चोरों की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक कर रही है। रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी में कर्मचारी है। वीरवार सुबह वह कंपनी की छत पर गया तो आठ ए.सी. की कॉपर पाइप चोरी हो रखी थी। जांच में पता चला है कि चोर किसी दूसरे शोरूम की सीढिय़ों से छत पर आए।

ashwani

Advertising