अब निर्दलीय निकाय प्रधानों पर भाजपा-जजपा की नजरें!

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 08:49 PM (IST)

चंडीगढ़,(अविनाश पांडेय): हरियाणा के निकाय चुनाव में निर्दलीय तौर पर जीत का परचम लहराने वाले प्रधानों पर अब सत्तारूढ़ दल भाजपा की नजरें टिक गई हैं। भाजपा की ओर से ऐसे कई प्रधानों को शामिल करने के लिए होमवर्क शुरू हो गया है। कुछ नवनिर्वाचित प्रधान तो खुद ही भाजपा में आने की तैयारी में हैं। वहीं सरकार की साझीदार जजपा भी पीछे नहीं है। निकाय चुनाव में भले ही जजपा को खास कामयाबी नहीं मिल पाई पर उनके नेता भी निर्दलीय प्रधानों से संपर्क में हैं। पिछले दिनों भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ ने बातचीत में खुलासा किया था कि कई निर्दलीय प्रधान पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं और जल्द ही उन्हें पार्टी में शामिल कर सम्मान दिया जाएगा।

 

 
गौरतलब है कि 22 जून को 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं के आए चुनाव परिणाम में भाजपा को खास सफलता हाथ लगी थी। भाजपा की ओर से जीत के बाद जो दावा किया गया उसमें नगर परिषद के 18 स्थानों के लिए 14 सीटों पर भाजपा अपने निशान पर चुनाव लड़ी जिनमें से दस पर जीत मिली। एक सीट पर जजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। नगर परिषद में कांग्रेस और आप पार्टी का खाता भी नहींं खुला। 28 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव हुए इनमें से 13 स्थानोंं पर भाजपा प्रत्याशी जीते, जबकि भाजपा समॢथत 3 और सहयोगी जजपा ने दो निकायों जीत दर्ज की। इनैलो, आप और कांग्रेस 1-1 सीट पर सिमट गई। कांग्रेस नेताओं के दावों की बात करें तो कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा लेकिन कांग्रेस नेताओं ने सभी निर्दलीय विजेताओं को अपने खाते में जोड़ दिया। चुनाव परिणाम में खास बात यह भी देखने को मिली कि सोनीपत व झज्जर में भाजपा ने बड़ा कमबैक किया है। सोनीपत की तीनों व झज्जर की दोनों सीटें कमल के सिंबल पर भाजपा ने जीती हैं।

 

इन दोनोंं जिलों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। साथ ही जींद, कैथल, चरखी दादरी, पलवल, कुरुक्षेत्र, पानीपत फतेहबाद, महेंद्रगढ़, नूंह जैसे जिलों में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, कालका, समालखा, सढ़ोरा, सोहना, पिहोवा, लाडवा, घरौंडा, राजौंद, नांगल चौधरी मेंं भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। सहयोगी पाॢटयों व पार्टी समॢथत उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

 


तीन निगमों के चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नेताओं की लगाई ड्यूटी 
नगर परिषद और पालिकाओं के चुनाव के तुरंत बाद ही अब भाजपा ने भविष्य में होने वाले तीन नगर निगमों गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी की ओर से शनिवार को तीन वरिष्ठ नेताओं को चुनाव इंचार्ज के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देशों पर गुरुग्राम में शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता, मानेसर में पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा और फरीदाबाद में सांसद संजय भाटिया की तैनाती की गई है। यह सभी नेता अपने-अपने निगमों मेें चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News