शिक्षा मंत्री ने अपग्रेड स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को स्टेशन अलॉट किए

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2016 - 09:32 AM (IST)

मोहाली, (नियामियां): पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में हाई से सीनियर सैकेंडरी स्कूल के तौर पर अपग्रेड किए 400 स्कूलों में मौजूदा समय तैनात मुख्य अध्यापक को पारदर्शी तरीके से उनकी पसंद के स्टेशन अलॉट किए। 

 

इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में एक विशेष समागम आयोजित किया गया। जिसमें इन मुख्याध्यापकों को रिक्त पड़े स्टेशनों की सूची स्क्रीन पर डिसप्ले करके दिखाई गई। उसके बाद सभी अध्यापकों को बारी-बारी स्टेज पर बुलाकर शिक्षा मंत्री ने उन्हें उनकी पसंद का स्टेशन अलॉट करने की कॉपी सौंपी।

 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने 400 स्कूलों को अपग्रेड करके सीनियर सैकेंडरी स्कूल बनाया है। इस तरह इन स्कूलों में काम कर रहे मुख्य अध्यापकों की जगह नए प्रिंसीपल आ गए तथा इन मुख्य अध्यापकों को उनकी मनपसंद वाले स्कूलों में मुख्याध्यापक के तौर पर तैनात किया गया है।

 

अपग्रेड स्कूलों से फारिग होने वाले मुख्य अध्यापकों को यह ङ्क्षचता हो रही थी कि वे अब कहां जाएंगे। उनकी ङ्क्षचता को दूर करते शिक्षा मंत्री ने आपसी सहमति से उन्हें नई जगह के अलॉट किए स्टेशनों पर भेज दिया। 

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार 16 हजार अध्यापकों की भर्ती करने जा रही है जिसकी प्रक्रिया चल रही है। 31 मार्च 2017 तक खाली होने वाले पदों की सूची पहले ही बनाकर इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। 

 

उन्होंने बताया कि मैरिटोरियस स्कूलों के विद्याॢथयों को उच्च शिक्षा के दाखिले हेतू मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपए का फंड कायम किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डी.पी.आई. बलबीर सिंह ढोल, डी.पी.आई. एलीमैंटरी पंकज शर्मा, डायरैक्टर प्रशासन गुरप्रीत धालीवाल व सहायक डायरैक्टर जरनैल सिंह भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News