शिक्षा विभाग ने जारी की मैरिट लिस्ट, अब जमा करनी होगी फीस
punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2017 - 08:39 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): 11वीं में दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार सुबह 11 बजे मैरिट लिस्ट वैबसाइट पर अपलोड कर दी। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्टूडैंट्स को 3 और 4 जुलाई को अलॉट हुए स्कूल में जाकर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक फीस जमा करवानी है। अगर कोई कोई किसी कारण से फीस जमा नहीं करवा पाता है तो उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। वहीं विभाग द्वारा दिए गए दूसरे निर्देशानुसार अगर कोई स्टूडैंट अगर अलॉट हुए स्कूल, स्ट्रीम व ऑप्शन से संतुष्ट नहीं है तो उसे दूसरी काऊंसलिंग का इंतजार करना होगा, जो 13 जुलाई से होगी।
10 सी.जी.पी.ए. से 4 सी.जी.पी.ए. वालों को मिला दाखिला:
दाखिले के लिए 10 सी.जी.पी.ए. से लेकर 4 सी.जी.पी.ए. वाले स्टूडैंट्स ने अप्लाई किया था। इस कारण कम सी.जी.पी.ए. वालों को उम्मीद कम ही थी। हालांकि शुक्रवार को जारी हुई मैरिट लिस्ट में 10 सी.जी.पी.ए. से लेकर 4 सी.जी.पी.ए. वालों को दाखिला मिल गया है। 76 छात्र ऐसें हैं जिन्हें किसी कारण दाखिला नहीं मिल पाया।
टॉप स्कूलों में किस स्ट्रीम की क्या रही कट ऑफ :
स्कूल साइंस कॉमर्स आर्ट्स
-जी.एम.एस.एस.एस सैक्टर-16 10 9.6 9.2
-जी.एम.एस.एस.एस एम.एच.सी., मनीमाजरा 10 10 7.6
-जी.एम.एस.एस.एस सैक्टर-35 9.8 9.2 8.6
-जी.एम.एस.एस.एस सैक्टर-37बी 9 8.8 7.6
-जी.एम.एस.एस.एस सैक्टर-18 8.2 8.2 6.8
-जी.एम.एस.एस.एस सैक्टर-19 9.6 7 7.8