शिक्षा विभाग के अधिकारियों समेत 21 शिक्षक सम्मानित

Friday, Jan 18, 2019 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : नोर्थ वैस्ट रिजन के इन्कम टैक्स चीफ कमीश्नर ने ‘एक रिश्ता कहानी स्कूल से सरहद तक’ की शुरुआत की। इसके तहत शिक्षा विभाग यू.टी. चंडीगढ़ के निर्देशों के तहत छात्रों ने सीमा पर तैनात सेना के लोगों के लिए आभार पत्र बनाए। 

इस संदर्भ में वीरवार को टैगोर थिएटर में एक सम्मानित समारोह का आयोजन कर शिक्षा सचिव बी.एल. शर्मा, डी.एस.ई. रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डी.डी.एस.ई. सरोज मित्तल, डी.ई.ओ. अनुजित कौर, डी.ई.ई.ओ. मोनिका मैनी समेत चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के 21 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। 

यह छात्रों को जोडऩे और उन्हें हमारी मातृभूमि भारत की रक्षा के लिए सैनिकों के बलिदान के बारे में जागरूक करने के लिए एक छोटा सा इशारा था। इसी के साथ गुरजीत सिंह शाह को आयकर विभाग के माध्यम से सैनिकों को भेजे जाने के लिए प्रबंधन और 20000 कार्ड की पैकेजिंग के लिए उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Priyanka rana

Advertising