8 स्कूलों, 3 कॉलेजों को मिला बैस्ट ईको क्लब अवॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2019 - 01:03 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : पर्यावरण विभाग की ओर से बुधवार को एलांते माल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। एन.जी.ओ. युवसत्ता ने इस मौके पर बैस्ट थ्री ईको क्लब्स को सम्मानित किया और चंडीगढ़ के तीन बैस्ट ग्रीन कालेजों को इको क्लब अवार्ड्स दिए गए। पर्यावरण विभाग के डायरैक्टर देबेंद्र दलाई इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। 

इस दौरान चंडीगढ़ के बर्ड्स पर चंडीगढ़ बर्ड्स क्लब की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की गई। 50 शानदार पक्षियों की फोटो फ्रेम पिक्चर प्रदर्शित की गई। देबेंद्र दलाई के अलावा कार्यक्रम में एडिश्नर सी.ई.ओ. क्रेस्ट, डा. अब्दुल कयूम, एन.जी.ओ. युवसत्ता के प्रमोद शर्मा मौजूद रहे। देबेंद्र दलाई ने बैस्ट ईको क्लब अवार्ड दिया गया। 

पॉल्यूशन फ्री ग्रीन चंडीगढ़ पर स्किट कांटैस्ट :
शहर के 10 स्कूलों ने इंटर स्कूल स्किट कांटैस्ट जो पॉल्यूशन फ्री ग्रीन चंडीगढ़ विषय पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इंटर स्कूल स्किट के विजेता बैनयन ट्री स्कूल पहले स्थान पर, एक्सिप, सैक्टर-41 दूसरे व सी.एल.डी.ए.वी. अग्रवाल मॉडल स्कूल, सैक्टर-7 बी को तीसरा पुरस्कार मिला। सोलर चंडीगढ़-ग्रीन चंडीगढ़ क्विज में क्रेस्ट की ओर से ईनाम के तौर पर एल.ई.डी. बल्ब दिए गए। 

इन स्कूल-कॉलेजों को मिला अवॉर्ड :
ईको क्लब अवार्ड में सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में पहला पुरस्कार सेंट जोसेफ सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर 44 बी, दूसरा ईनाम गवर्नमैंट गल्र्स मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर-18 सी और तीसरा पुरस्कार न्यू पब्लिक स्कूल, सैक्टर 18 को हासिल हुआ। गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर 33 डी और सैक्टर 37 बी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

प्राइमरी सैक्शन में गवर्नमैंट मिडल स्कूल सेक्टर-33 बी को पहला पुरस्कार, भवन विद्यालय जूनियर विंग को दूसरा पुरस्कार व गवर्नमैंट मिडल स्कूल, मनीमाजरा को तीसरा पुरस्कार मिला। कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमैंट कॉलेज फार गर्ल्स, सैक्टर-42  को पहला, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सैक्टर-26 को दूसरा व जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज को तीसरा पुरस्कार दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News