ईबे सर्वे के मुताबिक चंडीगढ़ देश का नौवां सबसे बड़ा ई-कॉमर्स केंद्र
punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2016 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़, (नेहा त्रिपाठी): आधुनिकरण का असर हर क्षेत्र में बखूबी देखा जा सकता है। ऑनलाइन खरीद भी इसी का हिस्सा है। चंडीगढ़ ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले शहरों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ में गत वर्ष ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है।
इसके तहत 30 प्रतिशत न केवल ग्राहक बढ़े हैं बल्कि बाज़ारों में करोड़ों रुपए की लागत से चल रहे कारोबार के लिए खतरे की घंटी है। पिछले 3 वर्षों में ही चंडीगढ़ के बाज़ारों में 25 प्रतिशत मंदी रिकार्ड की गई है। ईबे इंडिया के सर्वे की माने तो चंडीगढ़ वासी सबसे अधिक ब्रांड कोंशियश हैं यही नहीं दुनियाभर के शतरंज मास्टर चंडीगढ़ में बने चैस बोर्ड पसंद करते हैं।
चंडीगढ़ देश का सबसे अधिक सनग्लासिस खारिसने वाला शहर भी है। इबे इंडिया के 2011 सेंसेस के मुताबिक ई-कॉमर्स का ट्रेंड 45 प्रतिशत बढ़ चुका है। भारत के पांच सबसे प्रमुख ईकॉमर्स हब शहरों में प्रथम स्थान पर हंै दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरू और चैन्नई है।
अन्य राज्यों में सबसे अधिक ऑनलाइन खरीदारी करने वाले पांच प्रमुख राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु और कनार्टक है। हाल में हुए सेंसस के मुताबिक भारत में फिलहाल 4306 ई-कॉमर्स केंद्र बन चुके हैं और चंडीगढ़ इनमे से नौवें स्थान पर है। पिछले दो साल में चंडीगढ़ में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ है और आंकड़ों की मानें तो एक साल में 30 त्न का इजाफा है।
ब्रांड कॉन्शियस भी हैं लोग
ब्रांड चुनने में भी शहर वासियों ने खासतौर पर ध्यान दिया है। सबसे ज्यादा शॉपिंग के लिए चुने जाने वाले प्रमुख ब्रांड्स: सैमसंग, एप्पल, सोनी, नोकिया और सैनडिस्क, ईबे इंडिया पर सर्वाधिक बिक्री दर्ज करने वाले ब्रांड के तौर पर सामने आए हैं।
लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा बाज़ार: ईबेय सेंसस 2012 में यह बात सामने आई की चंडीगढ़ निवासियों का ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सबसे अधिक रूझान लाइफ स्टाइल प्रोडक्टस पर होता है। जो लगभग 56 प्रतिशत है। जबकि खरीद में सबसे बड़ा हिस्सा तकनीकी उत्पादों का है।
रुझानों और खरीदारी में इस फर्क का सबसे बड़ा कारण है लाइफ स्टाइल उत्पादों की विश्वसनीयता का बहुत कम होना। ईबे सेंसेस के अनुसार भारत में सबसे अधिक सनग्लासेज की बिक्री चंडीगढ़ में हुई है।सनग्लासेज का बाज़ार चंडीगढ़ की वजह से ही गुलज़ार है।
चंडीगढ़ के शतरंज बोर्ड पर बाजी लगाते हैं दुनियाभर के चैस मास्टर
दुनिया भर के शतरंज मास्टर चंडीगढ़ से निर्यात किए गए शतरंज बोड्र्स पर अपनी बाजियां लगाते हैं। ईबे ने बताया कि सर्वे के दौरान पाया गया कि विश्व भर में चंडीगढ़ में बने चैस बोर्डस पर चेस मास्टर शतरंज की बाजी लगाते है। सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा पसंदीदा चैसबोर्ड चंडीगढ़ से ही हैं।