ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के CCTV कैमरों के जरिए काटे 4307 ई-चालान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 01:19 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के पुलिस ने 10 महीने में 4307 ई चालान काटे हैं। पुलिस यह पूरी कार्रवाई कंट्रोल रूम से शहर के कई जगहों पर लगाए गए सैंकड़ों सी.सी.टी.वी. कैमरों की मॉनीटरिंग से कर रही है। 

सैक्टर-14 पुलिस थाने में बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस और साइबर एक्सपर्ट के जवान प्रतिदिन हजारों वाहनों की मॉनीटरिंग करते हैं। ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों को आईडैंटिफाई कर उनके ई चालान काटे जा रहे हैं। लेकिन ई-चालान की कार्रवाई में वाहन या वाहन चालक  संबंधित कोई कागजात जब्त न होने का नियम तोडऩे वाले लोग काफी फायदा उठा रहे हैं।

शहर में पहले फेस मेंं 331 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए थे :
नगर निगम द्वारा शहर में पहले फेस में 331 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए थे। शहर में चौक चौराहे के अलावा प्रवेश, निकास बिंदुओं पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। 

सी.सी.टी.वी. में चेहरे की पहचान और वाहनों की संख्या नंबर प्लेट पढऩे की क्षमता है। नगर निगम की सीमाओं में 331 सी.सी.टी.वी. कैमरे 76 जगहों पर जिसमें 43 शहरी एरिया व 33 ग्रामीण एरिया में कैमरे लगाए लगाए हैं, जिस पर करीब 14 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ये कैमरे यातायात उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने व अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेते हैं।

वाहन चालकों को बाद में भुगतना पड़ेगा नुक्सान :
पिछले 10 महीनों में 4307 ई चालान किए। जिसमें से केवल 1208 चालान का भुगतान किया गया। 3099 लोगों ने ई -चालान की कार्रवाई को गंभीरता से नहीं लिया और चालान नहीं भरे हैं। जिसका नुक्सान वाहन चालक को बाद में अदा करना पड़ेगा। क्योंकि जब तक वाहन का चालान नहीं भरा जाएगा न तो वह बेच सकता है और न ही किसी के नाम कर सकता है। 

डाक द्वारा भेजे जाते हैं चालान :
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों को सी.सी.टी.वी. की फुटेज से चिह्नित किया जाता है। इसके बाद उस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक की डिटेल जुटा उसके पास डाक से चालान भेज दिया जाता है। चालान के साथ वाहन के नियम तोडऩे की पूरी फोटो भी भेजे जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News