फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन 21 अप्रैल से

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : अपने वाहनों के लिए यदि आप भी फैंसी नंबरों की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) अपने फैंसी नंबरों सी.एच. 01 बीडब्ल्यू, सी.एच. 01 बीयू, सी.एच. 01 बीवी, सी.एच. 01 बीटी, सी.एच. 01 बीएस की री-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू  करने जा रहा है। 

इच्छुक लोग 13 से 20 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए करवा सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले 21 से 23 अप्रैल की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा नंबर  के लिए बोली लगा सकेंगे।

यहां करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
फैंसी नंबर के इच्छुक वाहन मालिक को अपने वाहन के लिए ऑक्शन में नंबर हासिल करने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट, नैशनल ट्रांसपोर्ट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदनकर्त्ता को एक यूनिक अक्नॉलेजमेंट नंबर ; यूएएन मिलेगा। अथॉरिटी ने साफ किया है कि इस ऑक्शन में लोग वही हिस्सा ले  सकते हैं, जिसने वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो।

रजिस्ट्रेशन के बाद ऐसे जमा होगी फीस 
आर.एल.ए. की ओर से बताई गई उक्त दोनों में से किसी भी वैबसाइट पर रजिस्टर होने के बाद वाहन के मालिक को ई ऑक्शन के लिए तय की गई रजिस्ट्रेशन फीस और अपने पसंद के नंबर के लिए तय रिजर्व प्राइज सैक्टर 17 स्थित आर.एल.ए. दफ्तर में जमा कराना होगा। आवेदक इस फीस को रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कर सकते हैं। किस नंबर के लिए क्या रिजर्व प्राइस रखा गया है। इसकी जानकारी आर.एल.ए. की ओर से बाकायदा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News