अगर लेना चाहते हैं फैंसी नंबर तो ऑक्शन के लिए कराएं 9 को रजिस्ट्रेशन
punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2017 - 06:11 PM (IST)

चंडीगढ़, (आशीष): रजिस्टरिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) की ओर से फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 फरवरी से शुरू होगा। इस बार ऑक्शन सी.एच. 01 बी.एल. सीरीज की होगी। इसमें 0001 सीरीज के नंबर पर 50 हजार रिजर्व प्राइज रखा गया है। वहीं 0002, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0101 नंबर का रिजर्व प्राइज 30 हजार रखा है।
आर.एल.ए. अधिकिारी राकेश पोपली ने बताया कि जो भी फैंसी नंबर लेने के इच्छुक हैं वो 9 से 15 फरवरी के बीच सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ट्रांसपोर्ट विभाग की वैबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
वहीं 16 से 18 फरवरी तक नंबरों की ई-ऑक्शन के लिए बोली लगाई जा सकती है। बोली का रिजल्ट 18 फरवरी शाम 5 बजे आएगा। ऑक्शन में वहीं लोग भाग ले सकते हैं जिनकी गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की होगी और उनके पास शहर का एड्रैस प्रूफ होगा। ऑक्शन में भाग लेने वालों का आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। फैंसी नंबरों की ऑक्शन संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाइन नंबर 0172- 2700341 पर संपर्क कर सकते हैं।