यहाँ रावण के पुतले के साथ फूंका ढोंगी बाबा का पुतला, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 09:32 AM (IST)

मोहाली(राणा) : नेकी पर बदी की जीत का प्रतीक दशहरा शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई स्थानों पर दशहरा मनाया गया। फेज- 8 में दशहरा कमेटी की ओर से मनाया गया 40वां दशहरे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले के दौरान रावण, कुंभकरण व मेघनाद के अलावा ढोंगी बाबा का पुतला भी जलाया गया। दशहर मेले में डी.सी. मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा मुख्य मेहमान पहुंची।  

 

इस दौरान रावन का 85 फुट, कुंभकण का 80 फुट और मेघनाद का 75 फुट ऊंचा पुतला बनाया गया था। जिनको यूपी से आए कलाकारों द्वारा तैयार किया गया था। इसके बाद पुतलों को आग लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अंत में पेश की गई मनमोहक रंग बिरंगी आतिशबाजी मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

 

फेज-1 : 
फेज-1 बैरियर पर श्री रामलीला एंव दशहरा कमेटी की ओर से भी दशहरा मनाया गया। कमेटी के प्रधान आशू सूद और डायरैक्टर कुक्कू दीवान की देखरेख में मनाए गए दशहरा के दौरान पूर्व पार्षद और एम.पी.सी.ए. के फाऊंडर सदस्य एन.के. मरवाहा मुख्य मेहमान पहुंचे। इसके बाद रावन के 65, कुंभकरण के 60 व मेघनाद के 55 फुट के पुतलों को आग लगाई गई। अंत में पेश की गई आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। 

 

सैक्टर-70 मटौर : 
सैक्टर-70 मटौर में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। बाबा बाल भारती सेवा कमेटी और श्री सनातन धर्म वैल्फेयर सोसायटी ने मिलकर दशहरा मनाया। कमेटी के संस्थापक बाल कृष्ण शर्मा और परमदीप बैदवान और सोसायटी के सिकंदर शर्मा और राकेश बंसल ने दशहरा के दौरान रावन के 62, कुंभकर्ण के 55 और मेघनाद के 55 फुट के पुतलों को आग लगाई गई। इस मौके मेयर कुलवंत सिंह और सन्नी बाजवा मुख्य मेहमान थे। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने भी इस मौके विशेष तौर पर शिरकत की। दशहरा के दौरान तीन पुतलों को अलावा भ्रष्टाचार का भी पुतला जलाया गया। 

 

सैक्टर-67 : 
श्री रामलीला ड्रमाटिक कमेटी सैक्टर-68 की ओर से नगर निगम के सामने सैक्टर- 67 में दशहरा मनाया गया। इस मौके कमेटी के बाल कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया गया और राम-रावण, लक्ष्मण, कुंभकर्ण और मेघनाद के युद्ध के दृश्य मंचित किए गए। कमेटी के प्रधान बोबी कंबोज और डायरैक्टर बद्री प्रसाद कौशिक ने दशहरा में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे वीर प्राप्टी के अशोक गोयल को सम्मानित किया। 

 

फेज-1 : 
फेज-1 में अंकुश क्लब ने धूमधाम से दशहरा मनाया। जी.बी.पी. ग्रुप के चेयरमैन अनुपम गुप्ता और विधायक बलबीर सिद्धू बतौर मुख्य मेहमान मौजूद रहे। क्लब के प्रधान किरण बंसल की देखरेख में मनाए गए दशहरा के दौरान पुतलों को आग लगाने से पहले क्लब के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध पेश किया। इसके बाद रावण के 52, कुंभकर्ण और मेघनाद के 50-50 फुट ऊंचे पुतलों को आग लगाई गई।  

 

सैक्टर-66 : 
सैक्टर-66 में आई.एस.बी. के सामने वाले ग्राऊंड में इलाका निवासियों की ओर से दशहरा मनाया गया। इसमें विधायक बलबीर सिंह सिद्धू बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे। इस दौरान रावन कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को आग लगाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News