सैक्टर-46 में जला चंडीगढ़ का सबसे ऊंचा रावण

Saturday, Oct 20, 2018 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़(मीनाक्षी) : चंडीगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच 38 स्थानों पर दशहरा समारोह शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। सैक्टर-46 में हुआ। जहां करीब 90 फुट के रावण का दहन हुआ। 

वहीं, सैक्टर-17 में हुए दशहरा समारोह में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. बदनौर ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। इस दौरान लेडी गवर्नर भी मौजूद रही। इस अवसर पर आई.ए.एस. अधिकारी व पंजाब के तकनीकी सचिव चन्दर गैंद और सैक्टर-46 गुरुद्वारा साहेब सभा के महासचिव सरदार हिम्मत सिंह को इस मौके पर चंडीगढ़ रतन अवार्ड से नवाजा गया।  

दशहरा कार्यक्रम में चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुख संजय बेनीवाल, गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष उपकार कृष्ण शर्मा, प्रोफैसर राज बहादुर व एक्साइस एंड टैक्ससेशन विभाग के एडिशनल कमिशनर राकेश पोपली कार्यक्रम में विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। सैक्टर-34 में तीसरा बड़ा दशहरा समारोह आयोजित हुआ। जहां उद्योगपति व समाजसेवी ओमकार सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की।  

लोगों ने आतिशबाजी का भी नजारा लिया। करीब 50 हजार लोग सैक्टर- 46 में दशहरा देखने पहुंचे। सैक्टर-17 व सैक्टर- 34 में भी रंगारंग क्रार्यक्रम, झांकियां, रामायण संवाद व आतिशबाजी देखने को मिली। लोगों ने बढ़-चढ़ कर शिरकत की। सैक्टर-24 , सैक्टर- 41, मनीमाजरा, सैक्टर-28, धनास मलोया व डड्डूमाजरा में भी दशहरा पर खूब भीड़ उमड़ी। 

Priyanka rana

Advertising