दिन में तपिश ने किया परेशान, रात को बारिश-तूफान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 01:01 PM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): सोमवार को हालांकि तापमान एक डिग्री कम हुआ मगर गर्मी ने लोगों को राहत नहीं मिली। यही नहीं रात और दिन के तापमान में भी मात्र 8 डिग्री का ही अंतर है। दिन का तापमान 39 डिग्री तो रात का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात को जहां गर्मी ने लोगों की नींद छीन ली है, वहीं अघोषित बिजली कटों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है।

PunjabKesari

 वहीं, रात 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और हवाएं चलने लगी। रात 12 बजे तक ये हवाएं तूफान में बदल गईं। काफी देर तक तूफान चला। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई जो काफी देर तक जारी रही। तूफान में शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए और बिजली सप्लाई बाधित रही। देर रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और मौसम सुहाना हो गया। 

PunjabKesari

गर्मी की मार झेल रहे ट्राईसिटी के लोगों को 6 जून को गर्मी से और भी निजात मिलने के आसार हैं। विभाग के अनुसार वीरवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। वहीं मंगलवार और बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News