घग्गर पार के लोग डंपिंग ग्राऊंड से परेशान

Sunday, Sep 22, 2019 - 12:30 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : घग्गर पार के लोगों का डंपिंग ग्राऊंड से उठने वाली बदबू से बुरा हाल है। ऐसा नहीं है कि नगर निगम अधिकारियों को समस्या का पता नहीं है लेकिन वह लोगों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं है। यदि ऐसा नहीं होता तो सैक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राऊंड को कभी का झूरीवाला में शिफ्ट कर दिया होता। वहीं स्थानीय नेता भी इसके शिफ्टिंग को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

इस बार विधानसभा चुनाव में घग्गर पार के सैक्टरों के लोगों ने सबक सिखाने का फैसला कर लिया है। वर्तमान स्थिति यह है कि डंपिंग ग्राऊंड के नजदीक से गुजरना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं डंपिंग ग्राऊंड के चलते कई लोग तो दमा जैसी बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। समस्या के समाधान को लेकर निगम अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार भी लगाई लेकिन हल नहीं हुआ। जिसे लेकर लोगों में रोष है और उन्होंने नेताओं को सबक सिखाने की चेतावनी दी है। 

Priyanka rana

Advertising