PGI कर्मचारी को मारा चाकू, रंजिश के चलते युवक ने किया हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 11:08 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): पी.जी.आई. कर्मचारी पर मंगलवार दोपहर युवक रंजिश के चलते चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल कर्मचारी को पी.जी.आई. के ट्रामा वार्ड में दाखिल करवाया।

 घायल की पहचान नयागांव निवासी अमित के रूप में हुई। घायल अमित ने बताया कि उस पर हमला रजत ने किया है। सैक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पी.जी.आई. में नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर वह काम समाप्त करके घर जा रहा था कि जब वह पी.जी.आई. गेट के पास पहुंचा तो नयागांव निवासी रजत ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अमित के चाकू हाथ समेत कई जगह पर लगा।

घायल अमित ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसकी रजत से बहस हुई थी। बहस का बदला लेने के लिए उसने चाकू से वार किया है। पुलिस रजत की तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News