खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट 20 तक रद्द

Friday, Dec 15, 2017 - 09:01 PM (IST)

चडीगढ़ (लल्लन): शहर में लगातार मौसम खराब तथा विजिबिलटी कम होने के कारण एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या ए.आई.831/832 को 20 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. सुनील दत्त ने कहा कि कोहरे के कारण यात्री समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को एयर इंडिया की पुणे व मुंबई, स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या 2831/2834 शुक्रवार को रद्द रही। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 641/813 निर्धारित समय से 2.42 घंटे लेट रवाना हुई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 545/455 निधाॢरत समय से 2.50 घंटे लेट रही। इसके साथ ही कई फ्लाइट 25 से 30 मिनट लेट रही। 

 

कालका से अंबाला जाने वाली पैसेजर 20 दिसम्बर से 24 जनवरी तक रद्द 
वहीं पश्चिम एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 22925 निधाॢरत समय से 2 घंटे, बांद्रा सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 22451 1 घंटा लेट रेलवे स्टेशन पर पंहुची। वहीं कालका से अंबाला जाने वाली पैसेजर गाड़ी संख्या 54432 को रेलवे विभाग ने 20 दिसम्बर से 24 जनवरी 2018 तक रद्द कर दिया है। 

Advertising