DSP अतुल सोनी मामला : सातवा डिस्को थेक सी.सी.टी.वी. फुटेज आया सामने

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 03:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप कुमार) : चंडीगढ़ के सैक्टर-26 सातवा डिस्को थेक की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आयी है। जिसमें डी.एस.पी अतुल सोनी अपनी पत्नी पर हाथ उठा रहा है। डी.एस.पी. अतुल सोनी के खिलाफ एफ.आर.आई. दर्ज होने के अगले ही दिन उनकी पत्नी ने फेज-8 थाना पुलिस के खिलाफ झूठी एफ.आई.आर. दर्ज करने का आरोप लगाया है। यह वीडियो शनिवार रात करीब 11:19 मिनट की है। जब डिस्को पार्टी में डी.एस.पी अतुल सोनी अपनी पत्नी के साथ पार्टी कर रही थी ।

 

डी.एस.पी अतुल सोनी पर अपनी पत्नी सुनीता सोनी पर गोली चलाने को लेकर मामला दर्ज हुआ र्था। बीती रात्रि करीब 3:00 क्लब से आने  के बाद अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर डी.एस.पी अतुल सोनी ने अपनी पत्नी सुनीता सोनी पर फायर कर दिया जिसमें उनकी पत्नी सुनीता सोनी बाल- बाल बच गई। जिसके बाद उनकी पत्नी द्वारा मोहाली के फेस-8 पुलिस स्टेशन में अपने पति अतुल सोनी के खिलाफ धारा 307 और आर्म एक्ट के अंतर्गत  मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 


बता दे कि डी.एस.पी अतुल सोनी बॉडी बिल्डिंग को लेकर काफी मशहूर हैं और उन्हें पुलिस विभाग में दबंग डी.एस.पी के रूप से जाना जाता है परंतु उन पर इससे पहले भी एक मामला दर्ज हो चुका है जिसमें वह विदेश जाने समय उनके सूटकेस में से कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए थे और उनके बेटे पर भी हिट एंड रन का मामला दर्ज हो चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News