नशे में धुत्त महिला ने पुलिस के सामने किया हंगामा

Friday, Jun 21, 2019 - 12:49 PM (IST)

पंचकूला (मुकेश): पंचकूला में शराबी महिला ने पहले तो एक्सीडैंट किया फिर बाद में जमकर हंगामा किया। यह मामला सैक्टर-16 में सामने आया है। महिला के पति ने मौके पी.सी.आर. को बुलाया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत करवाया। 

 

सैक्टर-16 में उस समय हंगामा हो गया जब महिला ने शराब पीकर पहले तो एक गाड़ी को टक्कर मारी। बाद में बीच रोड पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने पति के घर जाकर हंगामा किया। इसके बाद महिला के पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पी.सी.आर. को बुलाया। 

 

पुलिस महिला को अपने साथ ले थाने ले गई लेकिन कुछ देर बाद पी.सी.आर. दोबारा महिला को पति के घर बाहर छोड़कर जाने लगी तो दोबारा बहस शुरू हो गई। क्योंकि पति ने कहा कि उसका तलाक का केस चल रहा है। कुछ देर बाद महिला खुद वहां से चली गई। 
 

pooja verma

Advertising