नशे में धुत्त युवक ने पुलिस कर्मी को पीटा, वर्दी फाड़ी

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 09:42 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-18 में झगड़ा कर रहे नशे में धुत्त युवक को रोकना पुलिस कर्मी को महंगा पड़ गया। युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजपुरा निवासी मंदीप सिंह के रूप मेंहुई है।

जान से मारने की धमकी दी :
पुलिस मुलाजिम विक्रम सिंह ने सैक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी ड्यूटी सैक्टर-17 व 18 के नाके पर होती है। शुक्रवार रात को वह सैक्टर-18 के चौक पर तैनात था। गश्त के दौरान वहां एक लड़की आई और बताया कि शराब पीकर उसका मामा घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। 

पुलिस कर्मी विक्रम व राजपाल सिह सैक्टर-18 स्थित घर में पहुंचे। दूसरी मंजिल पर गए तो देखा कि एक युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था। विक्रम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसका गला पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने उससे मारपीट की और उसे नीचे गिरा दिया। 

विक्रम को काफी चोटें आई। मौके पर मौजूद एस.पी.ओ. राजपाल ने विक्रम को बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। आरोपी ने विक्रम को बार-बार जान से मारने की धमकी दी और ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News