शराब पीने वाले 63.19% पुरुष घरेलू हिंसा के जिम्मेदार

Monday, Sep 26, 2016 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): पंजाब व हरियाणा में शराब पीने वाले 63.19 प्रतिशत पुरुष घरेलू हिंसा के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं, 9.4 प्रतिशत महिलाओं ने गर्भावस्था के दौरान घरेलू हिंसा की रिपोर्ट की है, जिसमें 60 प्रतिशत कपल अरबन एरिया के रहने वाले थे। यह सामने आया है पी.जी.आई. साइकेट्रिक्स डिपार्टमैंट की एक रिसर्च में। डाक्टर्स की मानें यह आंकड़े काफी हैरानी वाले हैं। 63.19 प्रतिशत महिलाएं जिनके पति शराब के आदी हैं, वे घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। वहीं, 42.33 प्रतिशत महिलाएं अंतरंग पलों के दौरान पतियों द्वारा यौन उत्पीडऩ का शिकार बनती हैं। रिसर्च में पता चला है कि अपनी शादीशुदा जिंदगी में 56.2 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी घरेलू हिंसा का सामना जरूर करती हैं। साथ ही 9.4 प्रतिशत महिलाएं गर्भावस्था के दौरान हिंसा का सामना करती हैं। 

कम शिक्षित पुरुष करते हैं ज्यादा हिंसा : 
डॉ.एन.बी. सुबोध ने बताया कि यौन उत्पीडऩ झेलना महिलाओं की मानसिक स्थिति के लिए काफी खतरनाक है। डाक्टर्स की माने तो पति की कम उम्र, कम पढ़ा-लिखा होना, बेरोजगारी, परिवार की आय का कम होना इन हिंसाओं की सबसे बड़ी वजह हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की हिंसा अभी तक परिवार का एक निजी मामला बताया जाता था लेकिन अब महिलाएं सामने आकर इसका विरोध कर रही हैं। 

267 महिलाओं पर रिसर्च :
इस स्टडी में 19 से 66 साल के पुरुष और 19 से 63 साल की 267 महिलाओं को शामिल किया गया था। इसमें 60 प्रतिशत पुरुष तकनीकी काम करने वाले थे, 20 प्रतिशत प्रोफैशनल्स, 20 प्रतिशत बेरोजगार, 87.6 प्रतिशत हाऊस वाइफ और 50 प्रतिशत कपल्स संयुक्त परिवार से थे।

Advertising