नशे का कारोबार : 40 किलो भुक्की व 4 किलो अफीम साथ आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2016 - 11:15 AM (IST)

खरड़ (रणबीर/शशि): सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली की पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलोग्राम अफीम, 40 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस मुखी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर आई.पी.एस. ने कहा कि आज इंस्पैक्टर अतुल सोनी इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली की निगरानी में थानेदार पवन कुमार, एस.ए.एस. सहित सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली की पुलिस टीम बस अड्डा घडूंआं में मौजूद थी। मुखबिर की सूचना पर मेन रोड घडूंआं में पुलिस टीम ने नाकेबंदी करके छिंदरपाल सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र महिंद्र सिंह (42) वासी गांव मोहन माजरा थाना खेड़ीनोद सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब जो कि अपनी कार नंबर पीबी-12एन 9555 मार्का मङ्क्षहद्रा वरीटो रंग सफेद में सवार होकर मोरिंडा से मोहाली में अपने ग्राहकों को अफीम व भुक्की सप्लाई करने जा रहा था, को काबू किया है। भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार किए व्यक्ति के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सदर खरड़ में मामला दर्ज कर लिया।  उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए ङ्क्षछद्रपाल सिंह उर्फ बिट्टू ने 10वीं पास की हुई है व खेती करता है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यह भुक्की व अफीम यू.पी. से लेकर आता है और अपने आसपास के इलाकों में सप्लाई करता है। पिछले करीब 2 साल से प्राइवेट कार द्वारा अफीम व भुक्की चूरा पोस्त लाकर बेच रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News