पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर की तीसरी मंजिल से गिरा कांस्टेबल, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 11:19 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर की तीसरी मंजिल से वीरवार को  कांस्टेबल गिरकर घायल हो गया। शोर सुन पुलिस कर्मियों ने घायल को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। घायल कांस्टेबल की पहचान हरभजन सिंह के रूप में हुई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि कांस्टेबल रात को हैडक्वार्टर में ही रहता है और तीसरी मंजिल की बालकनी से खुद ही गिरा है। सैक्टर-3 थाना पुलिस जांच कर रही है। वीरवार सुबह पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर में तैनात ए.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि ए.डी.जी.पी. पंजाब एस.के. अस्थाना के ऑफिस में कार्यारत कांस्टेबल हरभजन सिंह पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया है।

सूचना मिलते ही पी.सी.आर. मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर सैक्टर-3 थाना पुलिस और फारैंसिक मोबाइल टीम पहुंची, जिन्होंने घटनास्थल से खून के सैंपल लिए। पुलिस ने बताया कि पी.जी.आई. में दाखिल कांस्टेबल हरभजन सिंह बयान देने की हालत में नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News