चालक को पी.सी.आर. कर्मियों ने पीटा, पैसे भी छीने

Wednesday, Jun 26, 2019 - 01:58 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): एक चालक ने पी.सी.आर. कर्मियों पर पीटने व पैसे छीनने के आरोप लगाए हैं। ड्राईवर ने मामले की शिकायत सी.एम. विंडो, डी.जी.पी. हरियाणा, डी.सी.पी. पंचकूला, व अन्य अधिकारियों से की है। डिलैक्स ट्रेवल्स के मालिक सुनील धारीवाल ने दी शिकायत में बताया कि उसकी ट्रैवलर गाड़ी आशीष कुमार चलाता है। अशीष  मंगलवार को चंडीगढ़ से सवारी लेकर मनाली जाना था। रात का सवारियों को ड्रोप करके अपने कपड़े लेने के लिए मनसा देवी धोबी के पास गया।

पुलिस कर्मियों ने पी रखी थी शराब 
ड्राइवर के अनुसार पी.सी.आर. में मौजूद पुलिस कर्मियों ने शराब पी हुई थी। जिस पर आशीष ने कागज देने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियोंं ने उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दिया। पुलिस कर्मचारियों आशीष के साथ मारपिटाई की और टूर से आई पेमैंट 19, 500 रुपए जेब से निकाल लिए और जबरदस्ती एम.डी.सी. थाने ले गए।

थाने मेंं किसी ने नहीं सुनी बात 
पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाने में किसी ने भी उसकी बात नहीं ुसुनी। उसके बाद थाने के ए.एस.आई. प्रदीप कुमार ने गाड़ी के मालिक सुनील को फोन किया और उसे बताया कि आपके ड्राइवर अशीष ने नशा किया है। ए.एस.आई ने उसे कहा, अपने ड्राइवर को ले जाओ। जब सुनील थाने में पहुंचा तो उसके के कपड़े फटे हुए थे।

bhavita joshi

Advertising