वास्तविक स्वरूप में आएगा ली-कार्बूजिए का ड्रीम प्रोजैक्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 08:20 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय): यूनाइटिड नैशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनोस्को) की ओर से जब से कैपीटल काम्प्लैक्स को हैरीटेज स्टेटस का दर्जा दिया गया है तब से चंडीगढ़ प्रशासन की यही प्लानिंग है कि इसे फिर से वही स्वरूप दिया जाए जैसा ली-कार्बूजिए ने अपने ड्रीम प्रोजैक्ट के रूप में डिजाइन किया था। इसके लिए प्रशासन की ओर से कैपीटल काम्प्लैक्स के अंतर्गत आने वाली बिल्डिंग्स का एक सर्वे भी कराया था। इस सर्वे में जो बातें सामने आई उसने प्रशासन की परेशानी को बढ़ा दिया था। 

 

दरअसल पिछले कुछ सालों के दौरान कैपीटल काम्प्लैक्स में इतने अधिक बदलाव कर दिए गए थे कि इसके मूल स्वरूप पर ही खतरा मंडराने लगा था। खासकर पंजाब एंड हरियाणा सैक्रेट्रिएट की बिल्डिंग्स में कई प्रकार का अतिक्रमण किया जा चुका है। जिसे सर्वे में एक गंभीर वजह बताया गया था। यही वजह है कि प्रशासन की ओर से पंजाब और हरियाणा को लेटर लिखकर मांग की गई थी कि सारे अतिक्रमण को हटा दिया जाए। 

 

अब दोनों राज्यों की ओर से जवाब प्रशासन के पास आया है कि कैपीटल काम्प्लैक्स को मूल स्वरूप में लाने के लिए सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। शुक्रवार को ली-कार्बूजिए की 130वीं बर्थ एनिवर्सरी के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ प्रशासन कैपीटल काम्प्लैक्स के अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। जिससे कि ली-कार्बूजिए के सपने को हमेशा के लिए उसी स्वरूप में रखा जा सके जैसा उन्होंने डिजाइन किया था। 

 

बालकोनी खाली करने को कहा
चंडीगढ़ की ओर से पूछा गया था कि पंजाब और हरियाणा ने असैंबली, सैक्रेट्रिएट और हाईकोर्ट में क्या-क्या बदलाव किए जा चुके हैं? जिस पर यह जानकारी मिली कि इन बिल्डिंग्स की बालकोनी में काफी अधिक अतिक्रमण किया जा चुका है। दोनों राज्यों ने भी यह मान लिया है कि अतिक्रमण हुए हैं। लेकिन साथ ही आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें हटा लिया जाएगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ ने दोनों राज्यों से फाइनैंशियल हैल्प भी मांगी है। जिस पर भी दोनों राज्यों ने अपनी सहमति दे दी है। 

 

म्यूजियम ऑफ नॉलेज बनेगा 
प्रशासन कैपीटल काम्प्लैक्स में म्यूजियम ऑफ नॉलेज बनाने की भी तैयारी कर रहा है। हालांकि इसके लिए पहले यूनेस्को से परमीशन मांगनी होगी। जल्द ही प्रशासन की ओर से यह प्रोपोजल तैयार किया जाएगा। दरअसल ली-कार्बूजिए ने जब काम्प्लैक्स का डिजाइन तैयार किया था उसमें पैलेस और म्यूजियम को भी तैयार किया था। मगर आज तक इन्हें पूरा नहीं किया जा सका है। ली-कार्बूजिए ने भी इच्छा जाहिर की थी कि काम्प्लैक्स को पूरा करने के लिए यहां पैलेस और म्यूजियम भी होना चाहिए। 


 

जन्मदिन पर दो दिन होगा सैलीब्रेशन
प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमैंट की ओर से ली-कार्बूजिए की बर्थ एनिवर्सरी सैलीब्रेट करने के लिए 6 और 7 अक्तूबर को कई इवैंट्स करवाए जाएंगे। कैपीटल काम्प्लैक्स में 6 अक्तूबर को सुबह 10 से 1 बजे तक स्कैचिंग कंपीटिशन, जबकि 4 से 5 बजे तक डिबेट कंपीटिशन होगा। वहीं, 7 अक्तूबर को 10 बजे से हैरीटेज वॉक होगा। वॉक कैपीटल काम्प्लैक्स से शुरू होगी। 

 

ये बिल्डिंग्स हैं कैपीटल काम्प्लैक्स में
असैंबली, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सैक्रेटिएट बिल्डिंग्स, पैडेस्ट्रियन प्लाजा, ओपन हैंड, शहीदी स्मारक, टॉवर ऑफ शेडो और ज्योमेट्रिक हिल। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News