शहर के 4 कॉन्वेंट स्कूलों में ड्रा आज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 08:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): शहर के 4 कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन के लिए आज ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख में दोपहर 3 बजे होगा। बता दें कि ट्राइसिटी के सैकड़ों अभिभावकों ने अपने बच्चों को इन 4 स्कूलों में एडमिशन दिलाने के लिए आवेदन करते हंै। इन चारों स्कूलों की कुल 640 सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक आवेदन फॉर्म जमा हुए हैं। 

 

गौरतलब है कि सैक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सैक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट, सैक्टर-26 स्थित सेक्रड हार्ट और सैक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस कॉन्वेंट स्कूल की 640 सीटों पर दाखिले के लिए 5000 आवेदन फॉर्म जमा हुए हैं। सेंट जोंस में यू.के.जी. तो अन्य तीन स्कूलों में एल.के.जी. क्लास में दाखिला दिया जाएगा। चारों कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर होने वाली लकी ड्रा में लड़कियों के लिए अधिक सीटें होंगी। 

 

इन स्कूलों में होगा ड्रा
स्कूल            क्लास         सीटें     योग्य छात्र     ड्रा का समय
कार्मल कॉन्वेंट-9     एल.के.जी.    120     1056         24  जनवरी, 3 बजे
सैक्रेड हार्ट सैक्टर-26     एल.के.जी.        160     1127         24  जनवरी, 3 बजे
सेंट एनीज-32       एल.के.जी.    200    1861        24  जनवरी, 3 बजे
सेंट जॉन हाई स्कूल-26     यू.के.जी.        160    538         24  जनवरी, 3 बजे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News