डी.जी.पी. सिंघल पर गिरी जाट आंदोलन की गाज, डॉ. के.पी. सिंह होंगे हरियाणा के नए डी.जी.पी.

Tuesday, Apr 12, 2016 - 11:29 PM (IST)

 चंडीगढ़, (ब्यूरो): जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और तोडफ़ोड़ की गाज आखिर पुलिस के आला अधिकारियों पर गिर ही गई। हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात डी.जी.पी. यशपाल सिंघल और ए.डी.जी.पी. सी.आई.डी. शत्रुजीत सिंह कपूर को उनके पदों से हटा दिया। अब तक डी.जी.पी. (क्राइम) रहे डा. के.पी. सिंह हरियाणा के नए पुलिस प्रमुख होंगे। 

मौजूदा डी.जी.पी. यशपाल सिंघल को के. सेल्वराज की जगह डी.जी. (जेल) लगाया गया है। वहीं, शत्रुजीत सिंह कपूर को ए.डी.जी.पी. (सी.आई.डी.) से हटाकर ए.डी.जी.पी. (क्राइम) लगाया गया है। इसके अलावा हिसार रेंज के आई.जी. अनिल कुमार राव को आई.जी. (सी.आई.डी.) बनाया गया है।

 

Advertising