अब तक 20 VIP ने करवाया डोप टैस्ट

Sunday, Jul 15, 2018 - 11:36 AM (IST)

मोहाली(राणा) : पंजाब के सी.एम. द्वारा पूरे पंजाब में डोप टैस्ट को लेकर किए ऐलान के बाद मोहाली के सिविल अस्पताल में अब 20 वी.आई.पी. ने ही डोप टैस्ट करवाया है। 

इनमें से कितने डोप टैस्ट में पास हुए और कितने फेल इस बात को गुप्त ही रखा गया है। जिसे अस्पताल की ओर से एक लिफाफे में बंद कर जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स स्थित डी.सी. ऑफिस में भेज दिया गया है। 

पंजाब सरकार की ओर से इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि जो वी.आई. या सरकारी अफसर या कर्मचारी डोप टैस्ट में फेल पाया जाता है। तो इसे गुप्त रखा जाएगा और गुप्त रख ही उनका इलाज करवाया जाएगा। इससे एक बात तो क्लीयर हो चुकी है कि अगर कोई वी.आई.पी. डोप टैस्ट में फेल होता है तो उसका पता सिर्फ अस्पताल के सीनियर स्टाफ, डी.सी. ऑफिस व पंजाब के सी.एम. ऑफिस को होगा। आम जनता इससे कोसों दूर है, उन्हें कभी भी पता नहीं चल पाएगा कि जो वी.आई.पी. डोप टैस्ट दे रहे हैं वह पास है या फिर फेल?

Punjab Kesari

Advertising