पड़ोसी के कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काटा

Friday, Apr 26, 2019 - 01:31 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : फेज-1 की कोठी नंबर 548 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को पड़ोसी के कुत्ते द्वारा काटने का समाचार है। कुत्ते ने महिला की बाजू काट ली। वहीं पड़ोस में रहने वाले युवक ने इस बुजुर्ग महिला को कुत्ते से बचाया और महिला को तुरंत सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। 

हालांकि वहां पर एक इंजैक्शन नहीं मिला जोकि सैक्टर-16 चंडीगढ़ से मंगवाया गया। पीड़ित महिला सतवंत कौर ने इस संबंधी अपनी ही पड़ौसिन महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि लावारिस कुत्ता महिला ने पाल रखा है जिसे वह अपने घर में रखती है लेकिन बाहर आते जाते समय गेट खोलने पर कुते को बांध कर नहीं रखती।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला सुबह साढ़े छह बजे का बताया जा रहा है। सतवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि  फेज-1 स्थित मकान नंबर 548 की रहने वाली हैं। सुबह साढ़े छह बजे के करीब वह सैर करने के लिए निकली। इस दौरान पड़ोसी महिला ने लावरिस कुत्ते को छोड़ दिया। लावारिस कुत्ते ने तुरंत उसे अपना निशाना बनाया। उसने उस के बाजू पर काट दिया। उसने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसको कुत्ते से छुड़ाया। 

पीड़ित महिला के परिवार वालों का कहना है कि कुत्ता बड़ा खतरनाक है। पहले भी उनके बच्चों को शिकार बना चुका है। यह उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने पाला हुआ है। दूसरी तरफ जिस महिला पर कुत्ते को पालने के आरोप है उसका कहना है कि कुत्ता लावारिस है। कुत्ते को कुछ समय पहले मुंह में इंफैक्शन हुआ था। उस दौरान उसने उसका इलाज किया था और उसके बाद कुत्ता उनके घर आने जाने लग पड़ा।

Priyanka rana

Advertising