डॉक्टरों ने नाबालिग को बताया गर्भवती, पेट में थी रसौली, रेप का केस कैंसल

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 11:20 AM (IST)

नयागांव (मुनीष): चंडीगढ़ के एक गांव के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा से रेप के आरोप में नयागांव पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया था। नयागांव थाने केे एस.एच.ओ. दलबीर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों के बयानों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में जुटी हुई थी। 

 

मगर जब लड़की को कोर्ट में पेश किया गया तो वह मुकर गई कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। वहीं डॉक्टरों ने रिपोर्ट गलत दी थी। पहले लड़की को गर्भवती बताया गया था फिर बताया गया कि लड़की के पेट में रसौली पाई गई है और वह गर्भवती नहीं है। इसके बाद पुलिस ने केस कैंसल कर दिया।

 

परिजनों ने दिए थे बयान, रेप के बाद दी थी धमकियां 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बयान दर्ज करवाए थे कि 20 मार्च को लड़की जब स्कूल से सिंघा देवी जा रही थी तब विकास नगर के गेट नंबर 2 के पास दो लड़कों ने उसे घेर लिया। 

 

इसके बाद वे उसे नदी के एरिया में झाडिय़ों में ले गए और उससे रेप कर दिया। दोनों लड़कों ने रेप के बाद छात्रा को धमकियां दी कि अगर किसी को इस बारे में कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा।

 

पेट दर्द हुआ तो ले गए थे अस्पताल
एस.एच.ओ. ने बताया कि 11 जून को पीड़ित छात्रा के पेट में जब दर्द हुआ तो उसे सैक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चैकअप कर उसे गर्भवती घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News