PGI डॉक्टर्स की स्ट्राइक मरीजों पर पड़ी भारी, एक दिन में 34 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 01:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : एन.एम.सी.( नैशनल मैडिकल कमिशन बिल) को लेकर पी.जी.आई. में डॉक्टर्स स्ट्राइक पर हैं। स्ट्राइक के कारण सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पी.जी.आई. में 3 हजार मरीज शनिवार को ओ.पी.डी. से बिना इलाज लौटे और साथ ही स्ट्राइक के कारण सबसे बड़ा असर पी.जी.आई. में होने वाली सर्जरी पर पड़ा। रोजाना जहां 350 के करीब मेजर व माइनर सर्जरी होती हैं, वहीं शनिवार को महज 30 सर्जरी ही हो पाई।

ईलाज के न होने के चलते पी.जी.आई. के आई.सी.यू. में भर्ती किडनी ट्रांसप्लांट के एक मरीज की शनिवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद पी.जी.आई. में एक के बाद एक मरने की खबरों का तांता लग गया। शनिवार रात को मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। मरने वालों में 4 एक्सीडेंट और 29 बिमारियों से ग्रस्त मरीजों के केस थे।  

बता दें कि पिछले 2 माह में यह दूसरा मौका था जब पी.जी.आई. ओ.पी.डी. में मरीजों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ी। इससे पहले जून में रैजीडैंट डॉक्टरों ने कोलकाता में डाक्टरों के साथ हुई मारपीट को लेकर स्ट्राइक की थी। शुक्रवार को ही पी.जी.आई. ए.आर.डी.( एसोसिएशन ऑफ रैजीडैंट डॉक्टर्स) ने डायरैक्टर पी.जी.आई. को स्ट्राइक का नोटिस दे दिया था। ज्यादातर मरीज दूर-दराज से आए हुए थे, सुबह जल्दी निकलने की वजह से उन्हें स्ट्राइक का यहां आकर पता चला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News