डॉक्टर दम्पति ने होटल पर लगाया आरोप, हमारी अश्लील वीडियो बनाई गई
punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2015 - 09:31 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के एक नामी होटल में एक नवविवाहित डॉक्टर दम्पति ने उनकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर दम्पति का आरोप है कि उन्हें जो कमरा दिया गया था उस कमरे के दरवाजे में छेद है। और यहीं से उनका विडियो बनाया गया है। वास्तव में इन्होंने 2 दिन पहले यहां पर कमरा बुक करवाया था, लेकिन जब वह वहां से जाने लगे तो उन्होंने यहां छेद देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और होटल के मैनेजर को शिकायत की। हालांकि, होटल मैनेजमेंट कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं, डेराबस्सी के एस.पी. अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद वहां जाकर उस जगह का मुआयना किया है। जिस जगह पर छेद है वहां से कमरे का बैड नहीं दिखता व साथ ही ये रूम मैन कॉरिडोर के पास है। पहली नजर में यह नहीं लगता कि वीडियो बनाया गया होगा। लेकिन फिर भी पूछताछ की जा रही है।