बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान निगम की वैबसाइट से ही करें : रणजीत सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाण के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ठगों से सतर्क रहें क्योंकि आजकल फेक संदेश के माध्यम से उपभोक्ता के साथ साइबर फ्रॉड होने की जानकारी मिल रही है। बिजली उपभोक्ता उनके पास आने वाले मैसेज बिजली बिल जमा करें, अन्यथा कुछ घंटों में आपका बिजली कनैक्शन काट दिया जाएगा आदि से सतर्क रहें। इस तरह के ङ्क्षलक को क्लिक न करें और साइबर अपराधों से सावधान रहें।

 

 


उन्होंने कहा कि बिजली निगमों की ओर से उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इन दिनों साइबर ठगों द्वारा लोगों को नए तरीके से फांसने की कोशिशों के तहत बहुत से बिजली उपभोक्ताओं के पास मोबाइल पर एक मैसेज आ रहा है कि आपका बिजली का बिल बकाया है और इस एवज में आपका कनैक्शन काट दिया जाएगा। बाकायदा कनैक्शन काटने का समय भी बताया जा रहा है कि आज रात कनैक्शन कटेगा। बाद में एक नंबर भेजा जा रहा है और उस पर बात करने की सलाह दी जा रही है। काफी उपभोक्ता मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करके पूछते हैं कि ऐसा क्यों होगा तो बात करने पर ठगी का पता चलता है।

 

 


ऊर्जा मंत्री ने बताया कि निगम इस तरह का कोई भी मैसेज उपभोक्ता को नहीं भेजते और न ही किसी उपभोक्ता को बिजली कनैक्शन काटने की चेतावनी देते हैं और न ही किसी भी नंबर पर संपर्क करने को कहते हंै। यदि किसी बिजली उपभोक्ता का बिल बकाया है और उसे इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो वे सतर्कता बरतें और बिजली कटने के अनजान एवं फर्जी मैसेज के ङ्क्षलक को क्लिक न करें और अपनी बैंक, कार्ड डिटेल, ओ.टी.पी. आदि किसी के साथ भी शेयर न करें। 

 

 

 


उपभोक्ता को ईमेल पर बिल और रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाता मैसेज 
रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली निगम द्वारा बिल के बनते ही उपभोक्ता को ईमेल पर बिल और रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है। बिल भरने की तिथि से पहले और बाद में उसके बिल बकाया होने के बारे में मैसेज देता है। बिजली निगम के मैसेज में उपभोक्ता का खाता नंबर और बकाया राशि भी लिखी होती है। यह सभी मैसेज अधिकृत निगम आई.डी. द्वारा प्रेषित किए जाते हैं। उपभोक्ता अपने बिल को ऑनलाइन देखने और ऑनलाइन भुगतान के लिए बिजली वितरण निगम की वैबसाइट का ही प्रयोग करें। इसके बाद भी यदि किसी बिजली उपभोक्ता को अपने बिजली बिल को लेकर कोई संशय है तो वे अपने नजदीकी बिजली कार्यालय या बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकता है। यदि फिर भी किन्हीं कारणों से किसी के साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले साइबर क्राइम हैल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोॄटग पोर्टल पर दर्ज करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News