गंदगी से परेशान महिलाओं ने किया कौंसिल दफ्तर का घेराव

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 01:51 PM (IST)

लालडू (गुरप्रीत): लालडू के वार्ड नंबर-17 की दप्पर कालोनी में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए वर्षों से तरस रहे हैं। कई बार चुनावों के समय सियासी नेता यहां आकर लोगों को हर सुविधा देने के लंबे चौड़े वायदे कर झांसे में लेकर वोट तो बटौर लेते है लेकिन बाद में वहीं नेता वायदों से मुकर जाते हैं। 

 

वर्षों से समस्याएं झेल रही महिलाओं के सर्ब का बांध टुटा व एकतित्र महिलाओं ने नगर कौंसिल दफ्तर का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। हाईवे पर भी जाम लगाकर नारेबाजी की। बड़ी मश्किल से गुस्साई महिलाओं को समझा कर शांत किया।

 

रोष जता रही महिला ललिता, सलमा, आशा देवी, बिमला देवी, सपना, यशोदा, रमझारी, सोना समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने बताया कि उनकी कालोनी में सैकड़ों घर है। यहां ज्यादातर मजदूरी पेशा व गरीब लोग रहते हैं। कालोनी में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रंबध नहीं और साफ सफाई न होने से हर ओर गंदगी का आलम है। 

 

उनके घरों के आगे कच्ची गलियां में गंदा पानी खड़ा रहता है तथा मक्खी मच्छरों की भरमार से उनका जीना मुहाल है और सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। कालोनी मेें लगाई स्ट्रीट लाइटें अभी तक चालू नहीं की गई। उन्होंने रोष जताया कि स्वच्छ भारत क्या होता है यदि किसी ने देखना है तो वह उनकी कालोनी में आकर देखे। 

 

महिलाओं ने बताया कि कई बार वह हर किसी के आगे समस्याओं को लेकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। आज मजबूर होकर उनको धरना प्रदर्शन करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News