डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव : अशोक चौहान बने बार एसोसिएशन के प्रैजीडैंट

Saturday, Apr 07, 2018 - 09:03 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए। अशोक चौहान चौथी बार बार एसोसिएशन के प्रधान बने। उन्हें 759 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले में सुनील टोनी को 730 वोट पड़े। 

वाइस प्रैजीडैंट के लिए खुल्लर को 666 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंदी शंकर गुप्ता को 878 वोट पड़े। सैक्रेटरी पद के लिए सुनील नागराज को 997 वोट पड़े। उनके प्रतिद्वंदी नीरज हंस को 559 वोट मिले। ज्वाइंट सैक्रेटरी कंचन बनीं। उन्हें 550 वोट मिले। उनके मुकाबले अंजू राठौर को 989 वोट पड़े। ट्रेजर पद के लिए रोहित को 755 और उनके प्रतिद्वंदी धीरज सहगल 640 वोट मिले।


 

Punjab Kesari

Advertising