नर्सिंग होम पॉलिसी पर आगे बढ़ेगा प्रशासन, कॉमन पुलिस कट्रोल रूम बनाने पर भी चर्चा

Saturday, Oct 09, 2021 - 12:34 AM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को प्रशासक की सलाहकार परिषद की सभी स्थायी समितियों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उन्होंने समिति और प्रशासन के  अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट ली। तय हुआ कि अब हर तीन महीने पर ये बैठक होगी। बैठक में फैसला हुआ कि प्रशासन रैजीडैंशियल बिल्ंिडग में नर्सिंग होम की परमिशन देने की पॉलिसी पर आगे बढ़ेगा। चीफ एडमिनिस्ट्रैटर की लिखित परमिशन के बाद ही रैजीडैंशियल एरिया में नर्सिंग होम की परमिशन दी जाएगी। 

 


इसके अलावा ट्राइसिटी के लिए कॉमन पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने और चंडीगढ़ की अपनी खेल नीति को लेकर भी जानकारी दी गई। प्रशासक ने कहा कि इन बैठकों के जरिये हमें शहर के विकास के लिए अपनाए जाने वाले उपायों और बदलावों को लेकर राय और उत्तम सुझावों को अपनाने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व सदस्यों से अनुरोध किया कि परिषद में जो भी एजैंडा रहे, उस पर तत्परता व गंभीरता से काम किया जाए और तय समयसीमा में इस पर काम हो।

 
 

ashwani

Advertising