अब पीजीआई की इन केमिस्ट शॉप पर मिलेगा 40 से 50 परसेंट डिस्काउंट

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2016 - 10:13 AM (IST)

चंडीगढ़। पीजीआई में मरीजों को हमेशा मेडिसिन और सर्जिकल सामान के प्राइस को लेकर शिकायत रहती थी कि बहुत ज्यादा दामों में बेचते है। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद पीजीआई में मरीजों को मेडिसन और सर्जिकल सामान कम रेट पर मिलना शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अमृत स्कीम के तहत दो नई केमिस्ट शॉप खुल रही हैं। यहां से 40 से 50 परसेंट तक सस्ती मेडिसिन और सर्जिकल सामान मिलेगा। 
 
नेहरू हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर ये दो नई केमिस्ट शॉप खुलेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 28 फरवरी को इनका उदघाट्न करने रहे हैं। पीजीआई में जेनरिक मेडिसन पर 25 परसेंट और ब्रांडेड मेडिसन पर 15 परसेंट डिस्काउंट मिल रहा है। सर्जिकल सामान पर 30 परसेंट डिस्काउंट मिल रहा है। 
 
हमेशा आरोप लगते रहे हैं कि पीजीआई के बाहर शहर की केमिस्ट शॉप से मेडिसन और सर्जिकल सामान ज्यादा सस्ता मिल रहा है। क्योंकि पीजीआई में केमिस्ट शॉप के महंगे किराए की वजह से सस्ती दवाएं नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को राहत देने के लिए अमृत स्कीम के तहत ये केमिस्ट शॉप दी हैं। 
 
अमृत स्कीम के तहत खुलने वाली ये दोनों केमिस्ट शॉप पीजीआई के नेहरू हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर शुरू हो रही हैं। यहां पहले एक केमिस्ट शॉप बंद थी और दूसरी यहां चल रही केमिस्ट शॉप अब बंद की जा रही है। इन्हीं दोनों शॉप पर सस्ती दवाइयाें वाली केमिस्ट शॉप खुलेंगी। यहां पर ब्रांडेड और जेनेरिक मेडिसिन के अलावा सर्जिकल सामान भी मिलेगा। जेनरिक, ब्रांडेड और सर्जिकल सामान पर लगभग 40 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा।
 
पीजीआई आने वाले मरीजों में से सबसे ज्यादा महंगा इलाज कैंसर के मरीजों को करवाना पड़ता है। कीमोथैरेपी के एक सेशन का सामान ही 13 हजार में मिलता है। लेकिन ये केमिस्ट शॉप खुलने से कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस केमिस्ट शॉप में कैंसर के कीमोथैरेपी, पेट स्केनिंग में इस्तेमाल होने वाली मेडिसिन सस्ती मिलेंगी।
 
पीजीआई आने वाले मरीजों में 80 फीसदी मरीज नेहरू हॉस्पिटल में ही एडमिट होते हैं। लगभग 80 फीसदी सर्जरी भी यहीं होती हैं। दो केमिस्ट शॉप खुलने से यहां एडमिट मरीजों और कैंसर का इलाज करवाने आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News