गोली चलने की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

Sunday, Dec 08, 2019 - 09:26 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-26 स्थित पर्पल फ्रॉग डिस्कोथेक के बाहर शुक्रवार रात गोली के चलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मंच गया। ऑपरेशन सैल और सैक्टर-26 थाना पुलिस तुरंत डिस्कोथेक के बाहर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस को घटनास्थल पर फायरिंग की सूचना देने वाला युवक मिला। पुलिस ने बताया कि युवक का झगड़ा हुआ था और उसने शराब पी रखी थी। 

नशे की हालत में ही युवक ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि सैक्टर-26 स्थित पर्पल फ्रॉग डिस्कोथेक के बाहर युवकों ने गोली चला दी है। डी.एस.पी. दिलशेर सिंह चंदेल ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। 

Priyanka rana

Advertising