10वीं तक डिजास्टर मैनेजमैंट का सब्जैक्ट अनिवार्य पर सालभर में सिर्फ एक बार किया जाता है अवेयर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 11:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव): प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए देशभर के संस्थानों को यू.जी.सी. द्वारा पत्र जारी कर कहा गया था कि डिजास्टर मैनेजमैंट के लिए बच्चों को जानकारी दी जाए। इस संबंध में चंडीगढ़ में डिजास्टर मैनेजमैंट सब्जैक्ट को अनिवार्य किया था, लेकिन शहर में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। 


स्कूलों में डिजास्टर की जानकारी  और उससे निपटने के लिए प्रोफैशनल टीचर्स की कमी है। भारत में भी कई राज्य ऐसे हैं, जहां स्कूलों में डिजास्टर मैनेजमैंट की क्लास लगती हैं, उसे अनिवार्य सब्जैक्ट के रूप में स्कूलों में लागू किया गया है। लेकिन चंडीगढ़ में प्रोफैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट टीचर्स के अभाव में इसकी स्थाई क्लासें नहीं लग रही हैं।

 

क्लास के नाम पर विभाग केवल खानापूर्ति ही कर रहा
शहर के स्कूलों में 10वीं क्लास तक डिजास्टर मैनेजमेंट की क्लास लगाना अनिवार्य है। डिजास्टर मैनेजमेंट को दूसरे सब्जेक्ट की तरह ही अनिवार्य किया गया है। लेकिन अभी तक शहर के किसी भी स्कूल में इस आदेशों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। सब्जैक्ट के तौर पर स्कूल में डिजास्टर मैनेजमैंट की क्लास नहीं लगाई नहीं गई हैं। विभाग द्वारा बच्चों को डिजास्टर मैनेजमैंट से बचने की जानकारी तो दी जा रही है, लेकिन वर्ष में सिर्फ एक बार। 

 

अब वर्ष में एक बार इसकी जानकारी विभाग केवल मात्र खानापूर्ति कर रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ शहर को तेज भूकंप आने वाले जोन ग्रेड-4 में रखा गया है। अगर यहां ज्यादा रिक्टर स्केल पर कभी भूकंप आ जाता है तो यहां भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपदाओं में कई प्रकार की आपदा आती हैं, जिसमें बाढ़, आग, ट्रांसपोर्ट दुर्घटना आदि कई आपदा शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News