चंडीगढ़ से पटना और लखनऊ की डायरैक्ट उड़ानें शुरू

Friday, Mar 06, 2020 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट अब ऐतिहासिक शहर पटना और नवाबों के शहर लखनऊ से जुड़ गया है। वीरवार को इंडिगो की चंडीगढ़ से पटना और लखनऊ के लिए दो नई डायरैक्ट उड़ानें शुरू हुई। 

इंडिगो की 180 सीटर एयरबस 320 ने चंडीगढ़ से पटना के लिए 126 यात्रियों के साथ सुबह 6:10 बजे उड़ान भरी। लखनऊ के लिए 177 यात्रियों के साथ दोपहर 2 बजे फ्लाइट रवाना हुई। इन दो नई उड़ानों के साथ ही इंडिगो अब चंडीगढ़ से 15 उड़ानों का संचालन कर रही है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब सीधे तौर पर 18 शहरों से जुड़ गया है। इस साल जनवरी तक चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 31 उड़ानें विभिन्न गंतव्यों के लिए थीं। अब इन उड़ानों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। 

Priyanka rana

Advertising