शहर में लगेंगे डिजीटल गाइड मैप

Monday, Apr 15, 2019 - 01:10 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के सभी सैक्टरों में डिजिटल गाइड मैप को पहले भी बनाया था। लेकिन पहले के गाइड मैप कामयाब नहीं हो पाए। कुछ सालों के बाद ही वो खराब हो गए थे। ऐसे में इस बार डिजिटल मैप को लगाया जाएगा जो बरसात में खराब न हों। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग की ओर से योजना तैयार की जा रही है। जिसके बाद से कुछ महीनों में लगाया जाएगा। 

असल में एच.एस.वी.पी. के नियमों के अनुसार हर शहर में गाइड मैप को लगाया जाता है, ताकि शहर में बाहर से आने-वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। एच.एस.वी.पी. ने 3 साल पहले भी शहर की सड़कों पर गाइड मैप को लगवाया था। जिसमें इन्हें शहर के राऊंड अबाऊट के साथ मेन सड़कों के पास लगाया गया था लेकिन इस बार इन्हें बस स्टैंड से उन सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां पर लोगों को ज्यादा जरूरत होती है।      

घग्गर पार के सैक्टर भी शामिल :
पहले लगवाए गए गाइड मैप के दौरान घग्गर पार के सैक्टरो को शामिल किया गया था। जिसके चलते घग्गर पार मे आने वाले लोगो को परेशान होती है। अमूनन ये है कि यहां से बाकी शहर के बारे मे भी जानकारी नही मिल पाती है। जिसके चलते इस बार घग्गर पार के सेक्टरों में भी इन मैप को लगाया जाएगा। ताकि घग्गर पार के सेक्टरों के साथ साथ बाकी शहर के लोगों और बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी न हो। 

Priyanka rana

Advertising